24/06/2025

आज की युवा पीढ़ी के आइकॉन हैं डॉ. गणेश राख : चेतन तुपे पाटिल

Ganesh Rakh Purskar

आज की युवा पीढ़ी के आइकॉन हैं डॉ. गणेश राख : चेतन तुपे पाटिल

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
बेटी बचाओ जनआंदोलन के प्रवर्तक डॉ. गणेश राख आज की युवा पीढ़ी के आइकॉन हैं। हमारे देश के गौरव डॉ. गणेश राख ने बेटी बचाओ जनआंदोलन की जो क्रांति पूरे विश्व में फैलाई है वो बहुत काबिले तारीफ है। बेटी बचाओ जन आंदोलन अभियान में समाज के सभी स्तर के घटकों तक पहुंचाकर सभी को इसमें शामिल करके स्त्री भ्रूण हत्या के खिलाफ क्रांति छेड़ने की विधायक गतिविधि की सफलतापूर्वक नींव डॉ. गणेश राख ने रखी। यह विचार विधायक चेतन तुपे पाटिल ने व्यक्त किए।

प्रसिद्ध चिकित्सा पेशेवर तथा पल्मोनोलॉजिस्ट, चेस्ट फिजिशियन अशोक बनसोडे ने स्त्री भ्रूण हत्या के खिलाफ़ आवाज उठानेवाले बेटी बचाओ जनआंदोलन के प्रवर्तक डॉ. गणेश राख को पुणे हेल्थ क्लीनिक में विशेष रूप से सम्मानित किया, तब विधायक चेतन तुपे पाटिल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर यहां ज्योतिष विशेषज्ञ श्रीमती विशाखा बनसोडे के साथ चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *