शिवसेना पुणे जिला प्रमुख पद पर पंकज कोद्रे का चयन

शिवसेना पुणे जिला प्रमुख पद पर पंकज कोद्रे का चयन
मुंढवा, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
शिवसेना पुणे जिला ओबीसी व्हीजेएनटी के जिला प्रमुख पद पर हाल ही में युवा समाजसेवक पंकज शिवाजीराव कोद्रे का चयन किया गया है।
शिवसेना पार्टी के प्रमुख तथा महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन व पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र राज्य के ओबीसी व्हीजेएनटी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब किसवे (राज्यमंत्री दर्जा) ने पंकज कोद्रे का चयन किया है।
एक कट्टर शिवसैनिक के रूप में परिचित पंकज दादा कोद्रे ने पहले पुणे जिला उपसंघटक पद की भी जिम्मेदारी बखूबी संभाली है। उनके जिला प्रमुख नियुक्त होने से शिवसैनिकों में खुशी का माहौल है।