×

‘एक दौड़ कैंसर जागरूकता के लिए’ किड्सज़थॉन मैराथन 2025 का रविवार को आयोजन : आयोजक प्रणव विजय मोरे द्वारा जानकारी

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
शहीद भगतसिंह प्रतिष्ठाण व भारतीय जनता पार्टी हड़पसर द्वारा संयुक्त रूप से एक दौड़ कैंसर जागरूकता के लिए किड्सज़थॉन मैराथन 2025 प्रतियोगिता वंडरलैंड इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार, 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई है। उक्त दौड़ व्यायाम के महत्व एवं कैंसर जागरूकता को दर्शाते हुए महिला सामाजिक हित हेतु क्रियान्वित की जायेगी। मैराथन दौड़ का समय प्रातः 5:30 से 9 बजे तक रहेगा। यह जानकारी आयोजक प्रणव विजय मोरे द्वारा दी गई है।

IMG-20250214-WA0007-300x300 ‘एक दौड़ कैंसर जागरूकता के लिए’ किड्सज़थॉन मैराथन 2025 का रविवार को आयोजन : आयोजक प्रणव विजय मोरे द्वारा जानकारी
उन्होंने आगे बताया कि शहीद भगत सिंह प्रतिष्ठाण और भारतीय जनता पार्टी हड़पसर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई दौड़ किड्सज़थॉन मैराथन 2025 प्रतियोगिता के पुरस्कार इस प्रकार होंगे- 10 कि.मी. धावकों के लिए नकद पुरस्कार, प्रथम पुरस्कार- 10,000 रुपए, दूसरा पुरस्कार – 8,000 रुपए और तीसरा पुरस्कार- 5,000 रुपए। प्रतिस्पर्धियों के लिए नियम इस प्रकार है – परिवारों के लिए 3 किमी और 5 किमी की मनोरंजक दौड़। (6 से 70 वर्ष की आयु के प्रतिभागियों के लिए खुली रहेगी)। 10 किमी की समयबद्ध दौड़ है। 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के धावकों के लिए होगी। मैराथन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया मोबाइल नंबरों 7741859901/ 9960312878 पर संपर्क करें। यह अपील प्रणव मोरे ने की है।

Spread the love
Previous post

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

Next post

जब्त किए गए वाहनों को कब्जे में लेने की वाहन मालिकों से अपील

Post Comment