01/07/2025

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय में डॉ. बाबासाहेब जयकर व्याख्यानमाला संपन्न

IMG-20250205-WA0001

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय में डॉ. बाबासाहेब जयकर व्याख्यानमाला संपन्न

मांजरी, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे जिला शिक्षण मंडल के अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय बहि:शाल शिक्षण मंडल द्वारा संयुक्त से मराठी भाषा संवर्धन पखवाड़ा और पुणे जिला शिक्षण मंडल के संस्थापक शिक्षण महर्षि बाबूरावजी घोलप साहेब की जयंती के अवसर पर डॉ. बाबासाहेब जयकर के व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया था। इस व्याख्यानमाला का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय प्रबंधन परिषद के सदस्य डॉ. नितिन घोरपडे के शुभ हाथों किया गया।

प्रा. मुबीन तांबोली का जिंकण्याचा पासवर्ड, प्राचार्य डॉ.राजेंद्र कांकरिया द्वारा वैज्ञानिक, प्रा. डॉ. शिवाजी पचरणे का व्यक्तिमत्व विकास विषयों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया था।

महाविद्यालय के प्राचार्य व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय प्रबंधन परिषद के सदस्य डॉ. नितिन घोरपडे ने बहि:शाल शिक्षण मंडल यानी यह बिना दीवारों वाला स्कूल है और पाठ्यक्रम के बाहर के जीवन के अनुभवों को इस माध्यम से छात्रों तक पहुंचाया जा सकता है। यह विचार व्यक्त किए।

अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानें और उपलब्ध अवसरों की सूची बनाएं। समय प्रबंधन का प्रभावी उपयोग, काम करने की इच्छा, स्मार्ट वर्क, शिष्टाचार, संचार कौशल, शरीर की भाषा का प्रभावी ढंग से उपयोग करें। यह विचार प्रा. मुबीन तांबोली ने व्यक्त किए।

डॉ. शिवाजी पाचरणे ने व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक तत्वों को विस्तार से बताते हुए व्यक्तित्व विकास की अवधारणा को समझाया।

इस अवसर पर यहां महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ. शुभांगी औटी, डॉ. प्रशांत मुले, प्रा. अनिल जगताप, प्रा. विलास शिंदे , केंद्र कार्यवाह डॉ. नाना झगडे, डॉ. अश्विनी घोगरे, प्रा.जयश्री अकोलकर, प्रा. अर्चना जाधव, प्रा. वैशाली पवार, प्रा. मनीषा पंडित, प्रा. सूरज काले आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रास्ताविक केंद्र कार्यवाह प्रा.डॉ. नाना झगडे ने किया। सूत्र-संचालन डॉ. अश्विनी घोगरे और आभार प्रदर्शन डॉ. प्रशांत मुले ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *