मंडल रेल प्रबंधक पुणे मंडल ने 69वें रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किए
मंडल रेल प्रबंधक पुणे मंडल ने 69वें रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किए
पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
श्रीमती इंदु रानी दुबे, मंडल रेल प्रबंधक, पुणे मंडल ने दिनांक 06.01.2025 को 69वें रेल सेवा पुरस्कार-2024 प्रदान किये। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के इंद्रायणी सभागार में आयोजित किया गया।
इस समारोह में कुल 34 कर्मचारियों को वर्ष 2023-24 के लिए उनके सराहनीय कार्य के लिए श्रीमती इंदु आर. दुबे, मंडल रेल प्रबंधक के हाथों मेरिट प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में, 6 शाखा अधिकारियों को उनके विभागों के लिए महाप्रबंधक की दक्षता शील्ड प्राप्त करने के लिए डीआरएम के हाथों सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री विनीश सक्सेना ने किया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Post Comment