24/06/2025

मांजरी गांव विकास का रोल मॉडेल बनेगा : चेतन तुपे पाटिल

0
image-removebg-preview (33) (1)

मांजरी गांव विकास का रोल मॉडेल बनेगा : चेतन तुपे पाटिल

हड़पसर नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मांजरी बुद्रुक तीन साल पहले महानगरपालिका में शामिल हुए इस गांव में विकास की काफी गुंजाइश हैं। पिछले कुछ वर्षों से यहां विकास कार्यों को गति मिली है। इसमें से रेलवे फ्लाईओवर, नदी पुल, मुख्य सड़क और जल योजना का काम पूरा हो चुका है। बड़े क्षेत्रफलवाले इस गांव में निकट भविष्य में सभी सुविधाओं युक्त स्वास्थ्य केंद्र, उद्यान, मैदान, अध्ययन केंद्र और विरंगुला केंद्र सहित विभिन्न कार्य पूरे किये जाएंगे, इसलिए यहां के मतदाता मुझे फिर से एक अवसर देंगे। यह विश्वास महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल ने व्यक्त किया है।

उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल ने कहा कि हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में हड़पसर-कात्रज, हड़पसर-खराडी, हड़पसर-स्वारगेट मेट्रो की तीन रूटों को मंजूरी मिलने में सफलता मिली है। मुंढवा व पुणे-सोलापुर महामार्ग पर से निजी बस स्टॉप को हटाकर सुचारू एवं सुरक्षित परिवहन को गति दी गई है। मुंढवा-मांजरी रस्ता, महादेव नगर-मांजरी रास्ता, रेल्वेपर उड्डाणपुल, मुला-मुठा नदी पर पुल ऐसे विभिन्न कार्यों की अनुवर्ती करके कार्यों को अंजाम दिया गया है। पेयजल योजना पूरी हो गई है और नागरिकों के दरवाजे तक पानी पहुंचने लगा है, जिससे सभी नागरिकों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है।

आनेवाले समय में यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिकीकरण और विस्तार किया जाना है। सभी सुविधाओं के साथ खेल संकुल, खेल मैदान, उद्यान, समाज मंदिर, विरंगुला केंद्र, महिलाओं के लिए स्वतंत्र शौचालय, उद्योग प्रशिक्षण केंद्र, अभ्यासिका, आंतरिक सड़कों का विकास जैसे विभिन्न कार्य करने का संकल्प लिया गया है। विधानसभा में अपने प्रश्न प्रस्तुत करनेवाला, विकास के लिए प्रयासरत, एक नया दृष्टिकोण वाले, चरित्रवान, एक शिक्षित जन प्रतिनिधि के रूप में विधानसभा चुनाव क्षेत्र की जनता मुझे देख रही है। मुझे यकीन है कि उनका यही विश्वास मुझे एक बार फिर विधानसभा भेजेगा।

IMG-20241113-WA0030-1-300x225 मांजरी गांव विकास का रोल मॉडेल बनेगा : चेतन तुपे पाटिल

मांजरी बुद्रुक : महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल के अनुसरण के कारण, यहां पेयजल योजना लागू की गई है और नागरिकों के आंगन तक पानी पहुंच गया है।
(संग्रहित छायाचित्र)

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *