01/08/2025

मानवतावादी समाजसेवा संघटना के अध्यक्ष पद पर गफ्फार खान और सचिव पद पर अशोक जाधव का चयन

Manavtawadi Niyukti

मानवतावादी समाजसेवा संघटना के अध्यक्ष पद पर गफ्फार खान और सचिव पद पर अशोक जाधव का चयन

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मानवतावादी समाजसेवा संघटना की गत बुधवार को हुई आम सभा में वर्ष 2024 से 2029 तक पांच वर्षों के लिए सर्वसम्मति से विश्वस्त मंडल को अनुमोदित किया गया है।

तदनुसार इस कार्यकारिणी बैठक में श्री पद्माकर बांडे ने श्री गफ्फार खान को संगठन का अध्यक्ष चुना, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। उसके बाद श्री गफ्फार खान ने कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

मानवतावादी समाजसेवा संघटना की कार्यकारिणी वर्ष 2024 से 2029 तक की इस प्रकार है :- श्री गफ्फार खान अध्यक्ष (पुन:नियुक्त), श्री अशोक जाधव सचिव (पुन:नियुक्त), श्री प्रकाश रावलकर उपाध्यक्ष (पुन:नियुक्त), श्री श्रीनिवास नंबियार कार्याध्यक्ष, श्री बालू बारवकर कोषाध्यक्ष, विश्वस्त मंडल – श्री पद्माकर बांडे, श्री अनिल वाघमारे, श्री मेहमूदशा भंडारी और श्रीमती माधुरी घाटपांडे। यह जानकारी मानवतावादी समाजसेवा संघटना के सचिव अशोक जाधव द्वारा दी गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed