राजमाता जिजाऊ के प्रभावशाली विचार समाज तक पहुँचने चाहिए : प्रशांत जगताप
राजमाता जिजाऊ के प्रभावशाली विचार समाज तक पहुँचने चाहिए : प्रशांत जगताप
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
करीब साढ़े छह हजार किलोमीटर का सफर तय करने के बाद राजमाता जिजाऊ रथ हड़पसर क्षेत्र में पहुंचा। रथ यात्रा जिन क्षेत्रों से गुजरी, वहां राजमाता जिजाऊ के प्रभावशाली विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। यह विचार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के पुणे शहराध्यक्ष तथा पूर्व महापौर प्रशांत जगताप ने व्यक्त किये।
मराठा सेवा संघ संचालित जिजाऊ रथयात्रा मराठा जोड़ो अभियान यात्रा हड़पसर गाड़ीतल पर पधारी। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों और जिजाऊ-प्रेमियों की ओर से सुश्री प्रगति महेश टेले पाटिल ने जिजाऊ वंदना के साथ पूर्व महापौर प्रशांत जगताप और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मोगले ने रथयात्रा का स्वागत किया। यहां पूर्व राज्यमंत्री बालासाहेब शिवरकर, योगेश ससाणे, उमाकांत उफाडे, प्रा.अर्जुनराव तनपुरे, ज्योतिबा नरवडे, सिद्धार्थ कोंढालकर, डॉ.पवार, प्रशांत घुले, मोहन चिंचकर, शोभा लगड, विशाल येवले, संदीप मोरे, प्रणव मोरे, डॉ. शंतनु जगदाले, आबासाहब मोहिते, डॉ. स्वप्निल भाडले, डॉ.प्रसाद जोगदंड, अनिल मोरे, तुषार पायगुडे, बबन जगताप, प्रमोद कोद्रे, आयुब पठाण, डॉ. बच्चूसिंह टाक, नाझीम शेख, नय्युम पटेल, स्मिता गायकवाड, मीना थोरात, नितिन आरू, सतीश भिसे के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को संविधान की प्रस्तावना की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निमंत्रक के रूप में मराठा सेवा संघ, मराठवाडा बहुउद्देशीय प्रतिष्ठान, स्व. अर्जुनराव बनकर स्मृती प्रतिष्ठान, जन स्वराज्य फाउंडेशन, मिलिंद बुद्ध विहार, मराठा टाइगर फोर्स, धनगर उन्नति मंडल, पथारी पंचायत, शिवप्रहार संघटना, सिद्धार्थ बुद्ध विहार, अखिल भारतीय म. फुले समता परिषद, परिवर्तन महिला आधार केंद्र, जिगरबाज मावला, साहित्यरत्न अण्णाभाऊ साठे युवा मंच आदि सामाजिक संगठन द्वारा पहल की गई थी। रघुवीर तुपे, महेश टेले पाटिल, अनिल बोटे पाटिल, रमजान शेख, संदीप लहाने पाटिल, लहू पारवे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन संदीप लहाने पाटिल और आभार प्रदर्शन रमजान शेख ने किया।
Post Comment