साधना विद्यालय के विद्यार्थियों ने रयत प्रज्ञा शोध परीक्षा में प्राप्त की सफलता : प्राचार्य दत्तात्रय जाधव
साधना विद्यालय के विद्यार्थियों ने रयत प्रज्ञा शोध परीक्षा में प्राप्त की सफलता : प्राचार्य दत्तात्रय जाधव
हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रयत शिक्षण संस्था द्वारा योग्यता आधारित मानी जानेवाली रयत प्रज्ञा शोध (आर.टी.एस.) परीक्षा में साधना विद्यालय हड़पसर के कक्षा 7वीं के नौ विद्यार्थियों ने संस्था की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। इन विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य दत्तात्रय जाधव ने दी है।
संस्थान की मेरिट सूची में शामिल छात्रों की सूची
पाटिल निलांजन सचिन (संस्था की मेरिट सूची में 7वा स्थान), डफडे अथर्व दीपक (8वें स्थान पर), घाडगे मयंक महेश (9वें स्थान पर), अडसूल अश्विन विजयकुमार (16वें स्थान पर), जोशी समर्थ अनंत (19वें स्थान पर), खटावकर संकल्प संदीप (20वें स्थान पर), हिरडे श्रेयश गणेश (22वें स्थान पर), जामदाड़े अथर्व जगन्नाथ (25वें स्थान पर), गायकवाड़ स्वराज दिनेश (26वें स्थान पर)।
सभी मेधावी विद्यार्थियों, विभागाध्यक्ष, इन विद्यार्थियों को पढ़ानेवाले सभी शिक्षकों के साथ-साथ विद्यालय के प्राचार्य दत्तात्रय जाधव, उपप्राचार्य योजना निकम, पर्यवेक्षक माधुरी राऊत, साधना सुर्वे, पर्यवेक्षक अजय धनवड़े, रयत शिक्षण संस्था के पश्चिम विभाग-पुणे विभाग के अध्यक्ष विधायक चेतन तुपे पाटिल और रयत शिक्षण संस्था के जनरल बॉडी सदस्य दिलीप तुपे, अरविंद तुपे, विभागाध्यक्ष संजय मोहिते, सहायक विभागाध्यक्ष दत्तात्रय गायकवाड़ ने उनका अभिनंदन करके उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Post Comment