रत्नमाला घुले को ‘जाणीव मूल्य संवर्धन पुरस्कार’ से किया गया सम्मानित
रत्नमाला घुले को ‘जाणीव मूल्य संवर्धन पुरस्कार’ से किया गया सम्मानित
हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
वंचित, उपेक्षित एवं अनाथाश्रम के घटकों की सेवा में कार्यरत समाजसेविका रत्नमाला घुले को ‘जाणीव मूल्य संवर्धन पुरस्कार’ प्रा.उषा माली के शुभ हाथों प्रदान करके सम्मानित किया गया है।
भारतीय जाणीव संघटना के संस्थापक अध्यक्ष स्व.प्रा. मधुकर बिबवे के स्मरण में हर वर्ष विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को ‘जाणीव मूल्य संवर्धन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर यहां भारतीय जाणीव संघटना के अध्यक्ष सुरेश दरोडे, नामदेव मानकर, रवि कदम, गुट समन्वयक स्वाति क्षीरसागर, मयूरी स्वाईन, परिणीता स्वाईन, दिलीप टोपे, आनंद पायाल, सलाहकार प्रा. मोहन चौधरी, महिला आघाडी की वत्सला घुले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
संस्था द्वारा जारी कार्य के संबंध में जानकारी हेमा बिबवे ने दी। कार्यक्रम का प्रास्ताविक मनोज कचरावत ने किया। सूत्र-संचालन पूनम क्षीरसागर और आभार प्रदर्शन रवी कदम ने किया।
Post Comment