मुंढवा में 21 अप्रैल को लोकशाही दिवस
मुंढवा में 21 अप्रैल को लोकशाही दिवस
पुणे, अप्रैल (जिमाका)
नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाएं उपलब्ध करके देने तथा उनकी स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार, 21 अप्रैल, 2025 को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक लोकशाही दिवस का आयोजन किया गया है। यह जानकारी तहसीलदार सूर्यकांत येवले, पुणे शहर ने प्रेस विज्ञाप्ति द्वारा दी है।
यह लोकशाही दिवस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर की उपाध्यक्षा गौरीताई अक्षय पिंगले के जनसंपर्क कार्यालय, पिंगले बस्ती, पासपोर्ट कार्यालय के पास, दत्त मंदिर के करीब, मुंढवा, पुणे में होगा।
Post Comment