महात्मा फुले समानता के सच्चे योद्धा : प्राचार्य डॉ. शरद कांदे
महात्मा फुले समानता के सच्चे योद्धा : प्राचार्य डॉ. शरद कांदे
ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती
कोंढवा, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
के.जे.शिक्षण संस्था के ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक कॉलेज में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़े उत्साह व अभिमान से मनाई गई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शरद कांदे ने अपने भाषण में उन्होंने छात्रों पर महात्मा फुले के सामाजिक कार्य और विचारधारा के सकारात्मक प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले समानता के सच्चे योद्धा थे। उन्होंने शिक्षा के महत्व को पहचाना और शोषित एवं वंचित वर्गों के लिए महान कार्य किया। हमें उनके कार्य का आदर्श लेते हुए समाज के लिए कुछ करने का संकल्प लेना चाहिए। ज्योतिबा फुले सामाजिक क्रांति के प्रतीक हैं। उन्होंने महिला शिक्षा, समानता और एकता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। एक अच्छे आचरणवाला समाज बनाने का प्रयास उन्होंने किया।
इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक श्री कल्याणराव जाधव और संकुल निदेशक समीर कल्ला के साथ कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन विभाग प्रमुख प्रा. स्मिता जगताप और आभार प्रदर्शन प्रा. योगिता जाधव ने किया।
Post Comment