युवा नेतृत्व पार्थ पवार के जन्मदिन पर किताबों का वितरण करके अनोखे तरीके से मनाया गया : डॉ.राजेश रसाल
युवा नेतृत्व पार्थ पवार के जन्मदिन पर किताबों का वितरण करके अनोखे तरीके से मनाया गया : डॉ.राजेश रसाल
हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के चिरंजीव तथा राज्य के युवा नेतृत्व पार्थ पवार के जन्मदिन पर किताबों का वितरण करके अनोखे तरीके से मनाया गया है। यह जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र शिक्षक सेल के कार्याध्यक्ष डॉ. राजेश रसाल ने दी है।
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन दादा तुपे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का नियोजन उनकी प्रेरणा से किया गया था। पार्थ पवार का जन्मदिन महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सदस्य पंजीकरण अभियान कार्यान्वित करके व डॉ. राजेश रसाल लिखित किताब का वितरण करके मनाया गया है। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन डॉ. राजेश रसाल, शिवाजीराव डोंबे, स्नेहल कांबले और अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया था।
उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेश घुले द्वारा किया गया।
इस अवसर पर यहां राकांपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर आबा तुपे, भारती तुपे, मयुर खलसे, दिलीप घुले, सुधीर आण्णा घुले, निलेश म्हसानै, रजिया मुलाणी, अनुपजी घुले के साथ अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Post Comment