×

ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिकों को राहत देने हेतु मुंढवा में फ्लाईओवर निर्माण के लिए प्रयासरत : नाना भानगिरे

ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिकों को राहत देने हेतु मुंढवा में फ्लाईओवर निर्माण के लिए प्रयासरत : नाना भानगिरे

ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिकों को राहत देने हेतु मुंढवा में फ्लाईओवर निर्माण के लिए प्रयासरत : नाना भानगिरे

ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिकों को राहत देने हेतु मुंढवा में फ्लाईओवर निर्माण के लिए प्रयासरत : नाना भानगिरे

मुंढवा, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मुंढवा महात्मा फुले चौक में फ्लाईओवर करके ट्रैफिक जाम की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी, इस हेतु पहल की जाएगी। इसके अलावा आगामी समय में मुंढवा, केशवनगर में सड़क, पानी, जल निकासी, बिजली आदि नागरी मूलभूत सुविधाएं महायुति के माध्यम से पूरी की जाएंगी। यह विचार शिवसेना पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने व्यक्त किये।

शिवसेना ओबीसी व्हीजेएनटी के पुणे जिला प्रमुख पंकज कोद्रे के मुंढवा स्थित जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन शिवसेना पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे और शिवसेना ओबीसी व व्हीजेएनटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालासाहेब किसवे के शुभ हाथों किया गया तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां संभाजीनगर महिला जिला प्रमुख पद्मजा हिंगवले, ओबीसी व व्हीजेएनटी जिला प्रमुख सुरेखा चव्हाण, सोलापुर जिला अध्यक्ष सुयश कर्चे, शिवसेना चाकण शहर प्रमुख महेश शेवकरी, उप जिलाप्रमुख अमर घुले, उप शहर प्रमुख विकी माने, खन्नासिंह कल्याणी, शक्ति प्रधान, दीपक कुलाल, अक्षय तारु, दत्ता खवले, विशाल मिरेकर, स्वप्निल गायकवाड, स्मिता साबले, निशिगंधा थोरात, शीतल गाडे, प्रज्ञा अबणावे के साथ महायुति के पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

शिवसेना ओबीसी व्हीजेएनटी के पुणे जिला प्रमुख पंकज कोद्रे ने इस अवसार पर कहा कि महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख एकनाथ शिंदे व पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे के कुशल नेतृत्व में शिवसेना पक्ष का गठन एवं संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। यह कार्यालय नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने, लोगों से सीधे संवाद करने व पक्ष की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य करता रहेगा। यह जनसंपर्क कार्यालय स्थानीय लोगों के लिए शिवसेना का एक मजबूत मदद का केंद्र एवं स्तंभ होगा। शिवसेना पार्टी का विस्तार करना और पार्टी को हर घर तक पहुंचाना यह मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा और इसमें अहम भूमिका निभाऊंगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सत्ता ग्रुप उद्योग समूह के सदस्यों ने बहुमूल्य योगदान दिया।

Spread the love

Post Comment