×

डॉ. बच्चूसिंह टाक समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित

डॉ. बच्चूसिंह टाक समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित

डॉ. बच्चूसिंह टाक समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित

डॉ. बच्चूसिंह टाक समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् संगठन, पुणे शहर व जिला, युवा फीनिक्स सोसायटी ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से उद्यान प्रसाद मंगल कार्यालय, पुणे में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में समाज में बहुमूल्य योगदान देनेवाले व्यक्तियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिसमें जीवनरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक को महाराष्ट्र राज्य के उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चंद्रकांत दादा पाटिल के शुभ हाथों समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में डॉ. बच्चूसिंह टाक को समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित करने का मकसद यह था कि वह पिछले 30 वर्षों से प्रबंधन व विभिन्न सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कई दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान बचाई व हजारों शवों को निकालकर उनके परिवारों और पुलिस प्रशासन को सौंपकर निस्वार्थ सेवा प्रदान की। उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवा को मद्देनजर रखते हुए ही उन्हें उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र राज्य के उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चंद्रकांत दादा पाटिल, एयर मार्शल भूषण गोखले, विधायक हेमंत रासने, एबीपी न्यूज़ रिपोर्टर मंदार गोंजारी, प्रसिद्ध अभिनेता ओम भुटकर (मुलशी पैटर्न फेम-राहुल्या), प्रसिद्ध अभिनेत्री संस्कृति बालगुडे व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की प्रमुख उपस्थिति में डॉ. बच्चूसिंह टाक को समाज गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन वंदे मातरम संघटना महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष सचिन जामगे, मोहित काकड़े के साथ अन्य सहयोगियों और सदस्यों द्वारा किया गया था।

यह कार्यक्रम समाज सेवा के लिए समर्पित व्यक्तियों के सम्मान में एक प्रेरणादायक गतिविधि आयोजकों द्वारा कार्यान्वित की गई है। सही मायने में यह पहल समाज में नि:स्वार्थ भाव से सेवा करनेवालों का जज्बा और हौसला बढ़ाएगा। इन शब्दों में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजकों की सराहना की।

Spread the love

Post Comment