साधना कन्या विद्यालय के प्राचार्य पद पर उर्मिला पाटिल का चयन
साधना कन्या विद्यालय के प्राचार्य पद पर उर्मिला पाटिल का चयन
हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रयत शिक्षण संस्हथा के हड़पसर स्थित चं.बा.तुपे साधना कन्या विद्यालय के प्राचार्य पद पर उर्मिला पाटिल का चयन किया गया है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 की शुरुआत से विद्यालय के उपप्राचार्य विट्ठल तुलजापुरे ने प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य किया था।
प्राचार्य का पद ग्रहण करने के बाद प्राचार्या उर्मिला पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि साधना विद्यालय की उज्ज्वल परंपरा को कायम रखने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर यहां उपप्राचार्य विट्ठल तुलजापुरे, पर्यवेक्षिका छाया पवार, मंदाकिनी शिंदे, रयत शिक्षण संस्था के आजीवन सदस्य लालासाहब खलाटे आदि उपस्थित थे।
Post Comment