पुणे डिवीजन में विशेष ट्रेनों की अवधि में विस्तार
पुणे डिवीजन में विशेष ट्रेनों की अवधि में विस्तार
पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे ने यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए दौंड – सोलापुर, कोल्हापुर – पुणे और पुणे – हरंगुल के बीच विशेष ट्रेन की अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है, जैसा कि नीचे दिए गए विवरण में बताया गया है :
1. सोलापुर-दौंड-सोलापुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल (60 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01461 सोलापुर – दौंड अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 31.03.2025 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, अब 01.04.2025 से 30.04.2025 तक बढ़ा दी गई है। (30 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01462 दौंड – सोलापुर अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 31.03.2025 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, अब 01.04.2025 से 30.04.2025 तक बढ़ा दी गई है। (30 ट्रिप)
2. कोल्हापुर-पुणे-कोल्हापुर साप्ताहिक स्पेशल (60 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01024 कोल्हापुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 31.03.2025 तक चलने के लिए अधिसूचित किया गया था, अब 01.04.2025 से 30.04.2025 तक बढ़ा दी गई है। (30 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01023 पुणे-कोल्हापुर साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 31.03.2025 तक चलने के लिए अधिसूचित किया गया था, अब 01.04.2025 से 30.04.2025 तक बढ़ा दी गई है। (30 ट्रिप)
3. पुणे-हरंगुल-पुणे साप्ताहिक स्पेशल (60 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01487 पुणे-हरंगुल साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 31.03.2025 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, अब 01.04.2025 से 30.04.2025 तक बढ़ा दी गई है। (30 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 01488 हरंगुल-पुणे साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 31.03.2025 तक चलाने के लिए अधिसूचित किया गया था, अब 01.04.2025 से 30.04.2025 तक बढ़ा दी गई है। (30 ट्रिप)
चलने के दिन, समय, संरचना और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा।
आरक्षण : उपर्युक्त आरक्षित विशेष ट्रेन की विस्तारित यात्राओं के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 28.03.2025 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
इस विशेष ट्रेन के ठहराव के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, पुणे मंडल, मध्य रेलवे द्वारा जारी की गई है।
Post Comment