त्यौहारों को मिलजुलकर मनाना ही सच्ची भारतीय संस्कृति : इमरान शेख
त्यौहारों को मिलजुलकर मनाना ही सच्ची भारतीय संस्कृति : इमरान शेख
हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सभी हिंदू-मुस्लिम भाइयों को ईद पर शुभकामनाएं देते हुए इमरान शेख ने सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हम समाज को विभाजित करनेवाली प्रवृत्तियों की कड़ी निंदा करते हैं। यदि समाज में जाति, वर्ण, धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जाता है तो इसका जवाब एकता के साथ दिया जाना चाहिए। त्यौहारों को मिलजुलकर मनाना ही सच्ची भारतीय संस्कृति है।
रमज़ान ईद के अवसर पर जनसेवक इमरान शेख और दीया फाउंडेशन ने सामाजिक एकता बनाए रखने के लिए सैकड़ों नागरिकों के लिए शिरखुर्मा व मेवा वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस गतिविधि से सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के घरों में त्यौहार की मिठास बरकरार रही।
सभी धर्म समान और सामाजिक प्रतिबद्धता का संदेश इस सामाजिक पहल के माध्यम से दिया गया है। नागरिकों द्वारा इस गतिविधि की व्यापक सराहना की गई। हर त्यौहार मिठास और स्नेह निर्माण करता है। चाहे गुढ़ीपाड़वा हो, क्रिसमस हो या ईद, सभी इसे एक साथ मनाएं और समाज के हर वर्ग का विचार करें, यही हमारी अवधारणा है। यह विचार जनसेवक इमरान शेख ने व्यक्त किए।
इस अवसर पर यहां पुणे शहर युवक कांग्रेस के सचिव अक्षय बहिरट, तौसीफ पटेल, हड़पसर विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मतीन शेख, उपाध्यक्ष साकीब सैयद के साथ अन्य गणमान्य और दीया फाउंडेशन की टीम समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण
इस मौके पर कई लाभार्थी महिलाओं ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इमरान शेख मदद का हाथ हमेशा आगे करते रहते हैं। वे बच्चों की पढ़ाई के लिए मदद, अस्पताल के बिल के संबंध में हमने यहां जन संपर्क कार्यालय से सरकारी योजनाओं के संबंध में सहायता के संदर्भ में कई योजनाओं का लाभ उठाया है।
प्रभाग की समस्या लाने के बाद संतोषजनक और सकारात्मक जवाब और मदद मिलती है। वे हर त्यौहार मनाकर समाज के जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हैं। उनका काम कई परिवारों का भरण-पोषण करता है वे कई परिवारों का आधार बन गए हैं।
Post Comment