मध्य रेल, पुणे मंडल पर हिंदी की महान साहित्यकार श्रीमती महादेवी वर्मा जी की जयंती और 106 वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
मध्य रेल, पुणे मंडल पर हिंदी की महान साहित्यकार श्रीमती महादेवी वर्मा जी की जयंती और 106 वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के पुणे मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन और अध्यक्षता में हिंदी की महान साहित्यकार श्रीमती महादेवी वर्मा जी की जयंती और मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। अपने संबोधन में श्री राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि हिंदी के साहित्यकारों की जयंती मनाने से हिंदी के प्रचार-प्रसार में सहायता मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदी का साहित्य पढ़े और हिंदी की प्रगति करें।
इस अवसर अपर मंडल रेल प्रबंधक और अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, पुणे श्री पद्मसिंह जाधव ने महादेवी वर्मा के जीवन और साहित्य का परिचय दिया तथा राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों के आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हिंदी साहित्य की महान रचना मैला आंचल पर अपना मनोगत व्यक्त किया गया और यांत्रिक (परिचालन) विभाग द्वारा लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के कर्तव्य पर तकनीकी प्रस्तुतीकरण दिया गया।
कार्यक्रम का संचलन और धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी एवं संपर्क अधिकारी, राजभाषा श्री जे.एस.मीणा ने किया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, पुणे मंडल, मध्य रेलवे द्वारा जारी की गई है।
Post Comment