विजन@50 शहर नीति उपक्रम के लिए अधिकारी, कर्मचारी और हितधारकों के साथ समूह चर्चा का आयोजन
विजन@50 शहर नीति उपक्रम के लिए अधिकारी, कर्मचारी और हितधारकों के साथ समूह चर्चा का आयोजन
पिंपरी, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
शहर में जलस्तर बढ़ाने के लिए वर्षा जल संचयन पर जोर, प्रदूषण रोकने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर, सीसीटीवी का नेटवर्क बढ़ाना, सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना, बेरोजगारों को लघु उद्योगों में प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार के अवसर प्रदान करना जैसी विभिन्न प्रतिक्रियाएं आयोजित विज़न@50 शहर नीति समूह चर्चा में शामिल लगभग 140 हितधारकों ने उपस्थित रहकर प्रस्तुति दी। सुबह और दोपहर ऐसे दो सत्रों में आयोजित इस चर्चा में हितधारकों में विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ-साथ स्वास्थ्य, शैक्षिक, सामाजिक, औद्योगिक क्षेत्रों में काम करनेवाले सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक शामिल थे। विजन@50 शहरी नीति पहल के तहत शहरी गतिशीलता, पर्यावरण व जीवनस्तर, शिक्षा व नागरिक कल्याण, प्रौद्योगिकी और शासन, शहरी बुनियादी ढांचे, आर्थिक विकास इन प्रमुख विषयों पर फोकस ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन सभी विषयों पर लक्ष्य केंद्रित किया जाएगा। इन सभी विषयों को केंद्र में रखकर समूह चर्चा में प्रतिभागियों को एक प्रश्नावली दी गई। इस प्रश्नावली के आधार पर प्रतिभागियों ने भविष्य में उठनेवाले विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय और अपनी प्रतिक्रियाएँ व्यक्त कीं। पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम की स्थापना को 2032 में 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर नगर निगम ने विज़न@50 शहर नीति पहल शुरू की है। इस पहल के तहत 20 जनवरी से 26 फरवरी के दौरान विभिन्न विषयों पर समूह चर्चा (फोकस ग्रुप डिस्कशन) का आयोजन आकुर्डी स्थित ग. दि. माडगूलकर सभागृह में किया गया।
नगर निगम की ओर से लागू की गयी यह पहल सराहनीय है। समूह चर्चा से न केवल शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी बल्कि प्रशासन में नागरिकों की भागीदारी बढ़ने से सभी के सहयोग से शहर के विकास के लिए अगले 7 सालों की रणनीति तैयार की जा सकेगी। इस तरह की नागरिक भागीदारी पहल पारदर्शिता बढ़ाकर शासन में नागरिकों का विश्वास बनाए रखने में मदद करेगी। यह जानकारी समूह चर्चा में भाग लेनेवाले हितधारक मिलिंद कुलकर्णी ने दी है।
विजन@50 शहर नीति पहल के तहत नगर निगम द्वारा आयोजित समूह चर्चा में भाग लेने के लिए नागरिकों को भी पहल करनी चाहिए क्योंकि शहर के समग्र विकास में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिक शामिल होंगे तो हर जगह के नागरिकों की समस्याएं समझ में आएंगी और उनकी राय जानने में भी मदद मिलेगी। यह जानकारी श्री कल्पतरू बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था की संस्थापिका संजीवनी मुले ने दी है।
Post Comment