गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकटों की बिक्री 02 जनवरी, 2025 से शुरू होगी
गणतंत्र दिवस परेड 2025 और बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकटों की बिक्री 02 जनवरी, 2025 से शुरू होगी।
टिकट दरों का विवरण निम्नानुसार है :
क्र. सं. | आयोजन | टिकटों का मूल्यवर्ग | समय सारणी |
1. | गणतंत्र दिवस परेड (26.01.2025) | ₹100/- और ₹20/- | 02 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 तक,
सुबह 09:00 बजे से लेकर उस दिन का कोटा समाप्त होने तक |
2. | बीटिंग रिट्रीट
फुल ड्रेस रिहर्सल ( 28.01.2025 ) |
₹20/- | |
3. | बीटिंग रिट्रीट (29.01.2025) | ₹100/- |
टिकट सीधे निम्नलिखित पोर्टल/प्लेटफॉर्म से खरीदे जा सकते हैं :
- aamantran.mod.gov.in
- ‘आमंत्रण’ मोबाइल ऐप। इसे मोबाइल सेवा ऐप स्टोर से/दिए गए क्यूआर कोड द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है:
मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र आदि) प्रस्तुत करने पर बूथों/काउंटरों से भी टिकट खरीदे जा सकते हैं, जिन्हें गणतंत्र दिवस/बीटिंग रिट्रीट रिहर्सल समारोह में शामिल होने के लिए भी साथ ले जाना आवश्यक होगा ) पांच स्थानों से:
क्र. सं. | टिकट काउंटर का स्थान |
तिथियां एवं समय |
1 |
|
02 जनवरी 2025 – 11 जनवरी 2025
पूर्वाह्न – 1000 बजे से 1300 बजे तक
दोपहर – 1400 बजे से 1630 बजे तक |
2 | शास्त्री भवन (गेट नं. 3 के पास) | |
3 | जंतर मंतर (मुख्य द्वार के पास) | |
4 | प्रगति मैदान (गेट नं. 1) | |
5 | राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (गेट नं 7 और 8) |
गणतंत्र दिवस समारोह 2025 से संबंधित जानकारी rashtraparv.mod.gov.in पर देखी जा सकती है।
Post Comment