सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की अधिक से अधिक गुणवत्ता सुधारने का प्रयास किया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
पुणे, जनवरी (जिमाका)
स्वास्थ्य सेवाओं की अधिक से अधिक गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास हम करेंगे और जरूरतमंद मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। यह निर्देश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए।
औंध जिला अस्पताल व येरवडा स्थित क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल का दौरा करके विभिन्न विभागों के माध्यम से प्रदान की जानेवाली स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया, तब वे बोल रहे थे। दौरे के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत की और उन्हें प्रदान की गई स्वास्थ्य देखभाल पर उनकी प्रतिक्रिया जानकर ली। इसके बाद उन्होंने आरोग्य भवन स्थित राज्य स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार विभाग के कार्यालय में हुई बैठक में पुणे में विभागवार स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को अस्पताल में साफ-सफाई के साथ-साथ अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रकाश आबिटकर ने औंध स्थित जिला अस्पताल का अधिकारियों के साथ दौरा किया। इस समय उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत की और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया जानकर ली। जिला अस्पताल में प्रदान की जानेवाली सेवा, सुविधा, अस्पताल के विभिन्न विभाग, बाह्य रोगी विभाग, आंतरिक रोगी विभाग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, नवजात शिशु विशेष देखभाल कक्ष, डायलिसिस केंद्र, हड्डी रोग विभाग और विभिन्न सेवा विभागों में जाकर सेवाओं, सुविधाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
श्री अबिटकर ने येरवडा क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल का भी दौरा किया और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। महिला व पुरुष कक्ष, आहार कक्ष, पुनर्वास सेवा विभाग का दौरा किया और वहां मरीजों से बातचीत की। इस समय अस्पताल द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से प्रदान की जानेवाली सेवाओं के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। क्षेत्रीय अस्पताल बैंगलोर के निम्हांस अस्पताल की तर्ज पर इस अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा और इसकी जानकारी निर्माण विभाग ने प्रस्तुति के माध्यम से दी।
क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल आदर्श कैसे बन सकता है इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री श्री आबिटकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। पुणे के मलेरिया, कुष्ठरोग, मातृ एवं शिशु देखभाल, परिवहन, राज्य स्वास्थ्य शिक्षा और संचार विभाग, स्वास्थ्य प्रयोगशाला, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण विभाग, परिवार कल्याण, जल जनित रोग, हत्तीरोग इन विभागों के कामकाज को लेकर राज्य स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार विभाग में हुई बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
बैठक में संचालक डॉ. नितिन अंबाडेकर, अतिरिक्त संचालक डॉ. विजय बाविस्कर, सहसंचालक डॉ. बबिता कमलापुरकर, उपसंचालक डॉ. कैलास बाविस्कर आदि उपस्थित थे।
Post Comment