×

पुणे में ‘एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर ऑफ इंडिया’ संघटन कोअर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

पुणे में ‘एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर ऑफ इंडिया’ संघटन कोअर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

पुणे में ‘एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर ऑफ इंडिया’ संघटन कोअर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

पुणे में ‘एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर ऑफ इंडिया’ संघटन कोअर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर ऑफ इंडिया संघटना की कोअर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक पुणे में सरकारी विश्रामगृह में 19 जनवरी 2025 को संपन्न हुई। उक्त बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आप्पासाहब पाटिल, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण पाटिल, राज्य अध्यक्ष प्रदीप कुलकर्णी, राज्य उपाध्यक्ष गोरख तावरे, पुणे के सदस्य महेश लोंढे आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आप्पासाहब पाटिल के शुभ हाथों संगठन के पहचान पत्र वितरित किए गए। साथ ही सभी सदस्यों के पहचानपत्रों का वितरण जारी है। यह जानकारी राज्य अध्यक्ष प्रदीप कुलकर्णी ने इस बैठक में दी।
संगठन के सभी सदस्यों का सम्मेलन फरवरी 2025 में शेगांव में आयोजित किया जाए, यह प्रस्ताव इस बैठक में पारित किया गया और संगठन के राज्य सचिव सुभाष लहाने ने इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बुलढाणा जिला कार्यकारिणी प्रयास करेगी, मोबाइल पर संपर्क करके बताया।

विभागवार बैठकें आयोजित की जाएं और पहली बैठक नासिक विभाग में की जाए, इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया। नासिक विभाग के अध्यक्ष विलास कटारे से संपर्क किया गया है और वह नासिक में बैठक करने के लिए तैयार हैं। यह जानकारी राज्य अध्यक्ष प्रदीप कुलकर्णी ने दी।

इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. चंडोला से मोबाइल फोन पर संपर्क करके उन्हें बैठक में होनेवाले विषय की जानकारी राज्य के अध्यक्ष प्रदीप कुलकर्णी ने दी।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आप्पासाहब पाटिल ने मार्गदर्शन किया और संगठन द्वारा अब तक की गई विभिन्न मांगों के संबंध में प्रवीण पाटिल ने बैठक में जानकारी दी।

इस बैठक में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी एसटी बसों में अधिस्वीकृतीधारक पत्रकारों को मुफ्त यात्रा करने की रियायतें प्रदान की जाए, यह अनुरोध करनेवाला निवेदन मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को दिया जाए और इस संबंध में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलने की तारीख लेने हेतु प्रवीण पाटिल पहल करेंगे। इस बैठक में यह स्पष्ट किया गया।

साथ ही इस बैठक में पत्रकारों को रेलवे यात्रा में दी जानेवाली रियायत को बंद कर दिया गया और इस मामले में संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी और केंद्रीय रेल मंत्री के पास अनुवर्ती करने के संबंध में यह प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा मुंबई के प्रशासकीय वसतिगृह में पत्रकारों के लिए जो आवास सुविधा उपलब्ध थी, उसे पूर्ववत उपलब्ध करने के लिए संबंधित विभाग से मांग की जाए, यह भी निर्णय इस बैठक में लिया गया।

इसी प्रकार विज्ञापन नीति को सख्ती से लागू करने के लिए सूचना उप निदेशक, जिला सूचना अधिकारी की उपस्थिति में विज्ञापन वितरण संस्थाओं की एक कार्यशाला आयोजित करने हेतु संगठन की ओर से प्रयास करने के संबंध में चर्चा की गई।

महत्वपूर्ण यह है कि संगठन के जो पदाधिकारी अकार्यक्षम हैं उन्हें अपनी कार्यकुशलता बढ़ानी चाहिए और संगठनात्मक विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। जिस विभाग में संगठन के सदस्यों की संख्या कम है उस विभाग में पदाधिकारियों को अधिकतम प्रयास करके अपने संगठन की सदस्यता बढ़ाना जरूरी है। संगठन के जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में कार्यकारिणी तैयार करके उसे संगठन के मुख्य कार्यालय में तुरंत भेज देनी होगी। इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों को यह भी सूचित किया जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आप्पासाहब पाटिल ने इस अवसर पर बताया।

इसके साथ ही अन्य कुछ मुद्दों पर चर्चा होकर संगठन के विकास के लिए समाचार पत्रों की जो कुछ समस्याएं और मांगें हैं इस संबंध में अनुवर्ती की जाए, इस बारे में उक्त बैठक में चर्चा की गई।
यह जानकारी संगठन के राज्य अध्यक्ष प्रदीप कुलकर्णी द्वारा दी गई है।

IMG-20250119-WA0444-225x300 पुणे में ‘एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर ऑफ इंडिया’ संघटन कोअर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

IMG-20250119-WA0446-225x300 पुणे में ‘एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर ऑफ इंडिया’ संघटन कोअर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

IMG-20250119-WA0448-225x300 पुणे में ‘एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर ऑफ इंडिया’ संघटन कोअर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

IMG-20250119-WA0452-225x300 पुणे में ‘एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर ऑफ इंडिया’ संघटन कोअर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

Spread the love

Post Comment