पुणे मंडल के 2 कर्मचारियों सहित मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

पुणे मंडल के 2 कर्मचारियों सहित मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

पुणे मंडल के 2 कर्मचारियों सहित मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

पुणे मंडल के 2 कर्मचारियों सहित मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित 

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री धर्मवीर मीना ने दिनांक 14.01.2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में आयोजित एक समारोह में 12 मध्य रेल कर्मचारियों अर्थात मुंबई मंडल के 3, भुसावल मंडल के 4, सोलापुर मंडल के 2, पुणे मंडल के 2 और नागपुर मंडल के 1 को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।
यह पुरस्कार ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने में उनके योगदान और पिछले महीनों के दौरान ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए गए। पुरस्कार में एक पदक, प्रशंसा प्रमाण पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और 2000/- की नकद राशि शामिल है।
पुणे मंडल के 2 कर्मचारियों  भी शामिल हैं । विवरण इस प्रकार है :-
01 . श्री अनूप कुमार यादव, ट्रैक मेंटेनर, उरुली, पुणे ने दिनांक 20.12.2024 को गेट ड्यूटी के दौरान गेट ड्यूटी के दौरान, उन्होंने गुजर रही ट्रेन संख्या 11026 अमरावती-पुणे एक्सप्रेस के कोच में हॉट ऐक्सल देखा। उन्होंने तुरंत सभी संबंधितों को जानकारी दी और उनकी सावधानीपूर्वक निगरानी और त्वरित कार्रवाई के कारण एक संभावित दुर्घटना टल गई।
IMG-20250114-WA0791-300x174 पुणे मंडल  के 2  कर्मचारियों सहित मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित
02. श्री कुलदीप मौर्य, ट्रैक मेंटेनर, तलेगांव, पुणे ने दिनांक 19.12.2024 को गेट ड्यूटी के दौरान एक गुजरती मालगाड़ी के वैगन पर ब्रेक बाइंडिंग देखी। उन्होंने तुरंत सभी संबंधितों को जानकारी दी और उनकी सावधानीपूर्वक निगरानी और त्वरित कार्रवाई के कारण एक संभावित दुर्घटना टल गई।
IMG-20250114-WA0789-300x171 पुणे मंडल  के 2  कर्मचारियों सहित मध्य रेल के 12 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित
महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेताओं और प्रतियोगियों को बधाई दी उन्होंने अपने कर्तव्यों के प्रति उनकी सजगता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सतर्कता और बहादुरी के ऐसे कार्य दूसरों को यात्रियों की संरक्षा के लिए ईमानदारी से काम करने और माल और रेलवे संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर श्री जगमोहन गर्ग, अपर महाप्रबंधक, श्री चंद्र किशोर प्रसाद, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, अन्य प्रमुख विभागाध्यक्ष और मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे  मंडल द्वारा जारी की गई है
Spread the love

Post Comment