साईनगर शिर्डी-बीकानेर, हड़पसर-हिसार, दौंड-अजमेर और सोलापुर-अजमेर विशेष ट्रेनों के अवधि में विस्तार (16 फेरे)
साईनगर शिर्डी-बीकानेर, हड़पसर-हिसार, दौंड-अजमेर और सोलापुर-अजमेर विशेष ट्रेनों के अवधि में विस्तार (16 फेरे)
पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए साईनगर शिर्डी-बीकानेर, हड़पसर-हिसार, दौंड-अजमेर और सोलापुर-अजमेर के बीच विशेष ट्रेनों के अवधि में विस्तार किया गया है :-
1. साईनगर शिर्डी-बीकानेर-साईनगर शिरडी स्पेशल (4 ट्रिप)
04716 साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल जो 15.12.2024 तक अधिसूचित थी, अब प्रत्येक रविवार 22.12.2024 और 29.12.2024(2 ट्रिप) तक विस्तारित की गई है।
04715 बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल जो 14.12.2024 तक अधिसूचित थी, अब प्रत्येक शनिवार 21.12.2024 और 28.12.2024 (2 ट्रिप) तक विस्तारित की गई है।
2. हड़पसर हिसार-हड़पसर स्पेशल (4 ट्रिप)
ट्रेन संख्या 04724 हड़पसर-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जो 16.12.2024 तक अधिसूचित थी, अब प्रत्येक सोमवार 23.12.2024 और 30.12.2024 तक(2 ट्रिप) तक विस्तारित की गई है।
ट्रेन संख्या 04723 हिसार-हड़पसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जो 15.12.2024 तक अधिसूचित थी, अब प्रत्येक रविवार 22.12.2024 और 29.12.2024 तक(2 ट्रिप) तक विस्तारित की गई है।
3. दौंड-अजमेर-दौंड साप्ताहिक स्पेशल (4 ट्रिप)
09626 दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल जो 13.12.2024 तक अधिसूचित थी, अब प्रत्येक शुक्रवार 20.12.2024 और 27.12.2024 तक (2 ट्रिप्स) बढ़ा दी गई है।
09625 अजमेर-दौंड साप्ताहिक स्पेशल जो 12.12.2024 तक अधिसूचित थी, अब प्रत्येक गुरुवार 19.12.2024 और 26.12.2024 तक (2 ट्रिप) बढ़ा दी गई है।
4. सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (4 ट्रिप)
09628 सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, जो 28.11.2024 तक चलने के लिए अधिसूचित थी, अब प्रत्येक गुरुवार 05.12.2024 और 12.12.2024 तक (2 ट्रिप) बढ़ा दी गई है।
09627 अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल, जो 11.12.2024 तक प्रत्येक बुधवार को चलने के लिए अधिसूचित थी, अब 18.12.2024 से 25.12.2024 तक (2 ट्रिप) बढ़ा दी गई है।
चलने के दिन, समय, संरचना और ठहराव में कोई बदलाव नहीं होगा।
आरक्षण : ट्रेन संख्या 04716/04724/09626 और 09728 की विस्तारित सेवायें के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 16.12.2024 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
इस विशेष ट्रेन के ठहरावों के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन ट्रेनों की सुविधा को नोट करें और उसका लाभ उठाएँ।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Post Comment