पुणे मंडल के डीजल लोको शेड, घोरपडी में डॉ. हरिवंशराय बच्चन की जयंती मनाई गयी
पुणे मंडल के डीजल लोको शेड, घोरपडी में डॉ. हरिवंशराय बच्चन की जयंती मनाई गयी
पुणे, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मंडल रेल प्रबंधक, पुणे श्रीमती इन्दू दुबे तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, श्री बी. के. सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 27.11.2024 को डीजल लोको शेड, घोरपड़ी, पुणे में डॉ. हरिवंशराय बच्चन जी की जयंती मनाई गयी। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, पुणे श्री जितेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) श्री गजानन्द मीणा, सहायक मंडल इंजीनियर (डीजल) श्री हर्ष त्रिपाठी, सहायक कार्मिक अधिकारी एवं संपर्क अधिकारी (राजभाषा), पुणे श्री जे.एस. मीणा आदि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री गजानन्द मीणा ने कहा कि आज के इस वर्तमान युग में डॉ. हरिवंशराय बच्चन जी का साहित्य हमारे लिए प्रेरणास्रोत है और सभी को उनके साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर श्री जे. एस. मीणा ने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस पुस्तकालय में डॉ. हरिवंशराय बच्चन जी का संपूर्ण साहित्य उपलब्ध है।
रेल कर्मचारियों ने डॉ. हरिवंशराय बच्चन जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए और स्वरचित कविताएं भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया। रेल कर्मचारी श्री लक्ष्मण घुगे के “योगी-पावन मनाचा” पुस्तक का विमोचन उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डीजल लोको शेड, घोरपडी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस समारोह को सफल बनाने में डीजल लोको शेड, पुणे की सांस्कृतिक समिति, प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारियों और राजभाषा कार्यान्वयन समिति, डीजल लोको शेड के सचिव श्री श्रीकांत लोंढे आदि ने विशेष सहयोग दिया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Post Comment