मांजरी बुद्रुक परिसर में अवैध गोवा राज्य शराब की तस्करी के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई
मांजरी बुद्रुक परिसर में अवैध गोवा राज्य शराब की तस्करी के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई
हड़पसर, नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
निरीक्षक राज्य उत्पाद शुल्क, जे विभाग, पुणे, एस. एस.टी. दस्ता नं. 5 और हड़पसर पुलिस की संयुक्त विधानसभा आम चुनाव 2024 की पृष्ठभूमि में मांजरी बुद्रुक परिसर में अवैध गोवा राज्य शराब की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
विभागीय उपायुक्त, राज्य उत्पाद शुल्क, पुणे विभाग श्री धोमकर के निर्देश के अनुसार अधीक्षक राज्य उत्पाद शुल्क, पुणे श्री राजपूत व उपाधीक्षक राज्य उत्पाद शुल्क, हड़पसर विभाग, पुणे श्री शिंदे के मार्गदर्शन में निरीक्षक, राज्य उत्पाद शुल्क, जे विभाग, पुणे व हड़पसर पुलिस ने संयुक्त गोवा राज्य की नकली विदेशी शराब के परिवहन के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शनिवार 16 नवंबर को हड़पसर पुलिस स्टेशन की सीमा में मांजरी बुद्रुक ता. हवेली, जि. पुणे में वाहनों की जांच शुरू हुई तो प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्णित वाहन आ रहा था, जिसे रुकने की चेतावनी दी गई तो उक्त वाहन चालक ने वाहन रोक दिया। जब उक्त वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें केवल गोवा राज्य में बिक्री के लिए है ऐसा लिखा हुआ था। गोवा राज्य में नकली विदेशी शराब के विभिन्न बैंडों की उच्च गुणवत्तावाली स्कॉच 750 मिलीलीटर क्षमता की कुल 10 सीलबंद बोतलें बरामद की गईं तथा गोवा राज्य में अवैध शराब के स्टॉक के परिवहन हेतु हुंडई कंपनी की क्रेटा चार पहिया कार का उपयोग किया गया। कुल कीमत 13,50,000/- रूपये का माल जप्त किया गया है। साथ ही उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक, राज्य उत्पाद शुल्क, जे विभाग, पुणे कार्यालय के सर्वश्री निरीक्षक पाडुरंग पाटिल, दुयम निरीक्षक आनंद काजले, स्वप्निल कदम, रोहित माने के अलावा हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष पांढरे, राजेश माधव भालेराव, एस. एस.टी. क्र. 5 के दस्ता प्रमुख, गणेश विजय सागरे, सहायक महिला जवान ख़ुशी ओझा, सोनाली जाधव, कोमल वाघ, जवान समीर पडवल, पंडित तायडे व सौरभ पर्वत गोसावी आदि ने भाग लिया। आगे की जांच निरीक्षक श्री पाडुरंग पाटिल के द्वारा जारी है।
Post Comment