June 19, 2025

भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने ​​पंजाब में 120.67 एलएमटी धान खरीदा

0
images

भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने ​​पंजाब में 120.67 एलएमटी धान खरीदा

नवंबर 2024 तक पंजाब की मंडियों में कुल 126.67 एलएमटी धान की आवक हुई हैजिसमें से राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआईद्वारा 120.67 एलएमटी की खरीद की गई है।

ग्रेड ‘‘ धान के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी 2320/- रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान को  खरीदा जा रहा है और चालू केएमएस 2024-25 में अब तक सरकार द्वारा खरीदे गए कुल 27995 करोड़ रुपये के धान से लगभग पंजाब में 6.58 लाख किसान को लाभ हुआ है। इसके अलावा4839 मिल वालों   ने धान की छिलाई के लिए आवेदन किया है और     4743 मिल  वालों को पंजाब राज्य सरकार द्वारा पहले ही काम आवंटित किया जा चुका है।

केएमएस 2024-25 के लिए धान की खरीद पंजाब में 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और पंजाब के किसानों से सुचारू खरीद के लिए राज्य भर में 2927 नामित मंडियां और अस्थायी यार्ड चालू हैं। केंद्र सरकार ने चालू केएमएस 2024-25  के लिए धान खरीद का अनुमानित लक्ष्य 185 एलएमटी तय किया है जो 30.11.2024 तक जारी रहेगा।

मंडियों से धान का उठान जोरों पर है और दैनिक आवक  से अधिक मात्रा में धान मंडियों से उठ  चुका है। ऐसे में कहा जा सकता है  धान खरीद सुचारु रूप से चल रहा है।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *