हड़पसर के विकास के लिए मतदाताओं का पूरा समर्थन मेरे साथ : चेतन तुपे पाटिल

हड़पसर के विकास के लिए मतदाताओं का पूरा समर्थन मेरे साथ : चेतन तुपे पाटिल

हड़पसर के विकास के लिए मतदाताओं का पूरा समर्थन मेरे साथ : चेतन तुपे पाटिल

हड़पसर के विकास के लिए मतदाताओं का पूरा समर्थन मेरे साथ : चेतन तुपे पाटिल

हड़पसर, नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
हड़पसर से स्वारगेट, कात्रज और खराडी मार्गपर मेट्रो अब दौड़नीवाली है। इसके लिए प्रयास किया और सफलता मिली है। अब आगे हड़पसर से लोणी कालभोर व हड़पसर से सासवड इस मार्ग पर भी मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। एक विस्तृत परियोजना योजना यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट, डीपीआर भी तैयार की गई है। हड़पसर के विकास में मेट्रो मास्टर कुंजी बनने जा रही है। भविष्य में इन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए महायुति गठबंधन सरकार का गठन आवश्यक है, इसलिए आगामी 20 नवंबर को घड़ी की निशानी के सामने का बटन दबाकर मुझे भारी बहुमत से विजयी बनाएं। यह अपील महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल ने की है।

हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के हर क्षेत्र में महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल को मतदाताओं का खूब प्रतिसाद मिल रहा है। जगह-जगह उनका स्वागत जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इस बीच चेतन तुपे पाटिल मतदाताओं से बातचीत करते हुए बोल रहे थे।
चेतन तुपे पाटिल ने आगे कहा कि स्वर्गीय विट्ठल तुपे पाटिल नाट्यगृह निर्माण किया गया। नागरी वन उद्यान निर्मिती, चुनाव क्षेत्र में आंतरिक सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के माध्यम से करोड़ों रुपये की निधि उपलब्ध कराई गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के माध्यम से विधायक योगेश अण्णा टिलेकर और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के माध्यम से शिवसेना पुणे शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे ने भी विधानसभा क्षेत्र में भारी निधि उपलब्ध कराकर विकास कार्य कराए गए हैं। आगे भी विधानसभा क्षेत्र में कई काम किये जायेंगे, इसलिए अजीतदादा पवार के हाथों को मजबूत करने का आपको एक बड़ा अवसर है। सभी ने घड़ी को विजय का आशीर्वाद देना चाहिए। सभी को मिलकर काम करना चाहिए, विजय अपनी ही निश्चित है। ऐसा आत्मविश्वास भी महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल ने व्यक्त किया।

मतदान का दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। इसी तरह महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल को चुनाव क्षेत्र में मतदाताओं से प्रतिसाद बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कात्रज संतोषनगर से मांजरी बुद्रुक तक तो मोहम्मदवाडी से मुंढवा-केशवनगर तक बड़े उत्साह के साथ उनका स्वागत किया जा रहा है। बड़े-बुजुर्ग आशीर्वाद दे रहे हैं तो प्यारी बहनें भी औक्षण कर रही हैं।

Spread the love

Post Comment