जरूरतमंदों का सहारा है मानवतावादी समाजसेवा संघटना : गफ्फार खान

0
Manavtawadi Satkar

जरूरतमंदों का सहारा है मानवतावादी समाजसेवा संघटना : गफ्फार खान

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
यदि आपमें इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प, ईमानदारी, आत्मविश्वास है तो आप किसी भी क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं। इसी लक्ष्य से प्रेरित होकर संस्था ने समाज में अच्छा कार्य किया है। संस्था निराश, दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। समाज में वंचित, निराधार व जरूरतमंदों का सहारा बनकर मदद का हाथ आगे देकर समाज की मुख्य धारा में इन्हें लाने का कार्य हमारा संघटन कर रहा है। इस पहल में आप सभी का अहम योगदान है। यह विचार मानवतावादी समाजसेवा संघटना के अध्यक्ष गफ्फार खान ने व्यक्त किए।

मानवतावादी समाज सेवा संघटना की वार्षिक आम बैठक भवानी पेठ में आयोजित की गई थी, तब कार्यक्रम वे बोल रहे थे। यहां वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अशोक बालगुडे, उपाध्यक्ष प्रकाश रावलकर, पूर्व शिक्षण संचालक सदाशिव पेटकर, पद्माकर बांडे, वासुदेव जांभेकर, अरुण घोलप, राजाभाऊ पलांडे, श्रीनिवास नंबियार, मेहमूदशा भंडारी, रजनी दाणी, अनिल वाघमारे, बालू बारवकर, दत्ता कदम, सुनील पाटेकर, सतीश चांदेकर आदि उपस्थित थे। मानवतावादी संघटना ने इस वर्ष से स्व. दामोदर नारायण जाधव की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में प्रशंसा पुरस्कार शुरू किया गया है। इस अवसर पर मधुकर बर्गे को शिक्षा क्षेत्र, पंडित पांडुरंग मुखडे संगीत क्षेत्र, अंजुम इमानदार को सामाजिक क्षेत्र व आर्या बारवकर को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानचिन्ह, शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अशोक बालगुडे को विश्व मानवाधिकार संगठन द्वारा पीएच.डी. उपाधि प्राप्त करने पर उनका भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।

संघटना का कार्य सही मायने में बेहद सराहनीय है। समाज, देश हित में काम करनेवाले लोगों के काम को पहचान देने और उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित करने का काम संगठन कर रहा है। अन्य संगठन को भी इनका आदर्श लेना चाहिए। यह विचार वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अशोक बालगुडे ने व्यक्त किए।

संस्था के सचिव अशोक दामोदर जाधव ने संस्था के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही बताया कि संस्था ने गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने में मदद करने का जिम्मा उठाया है। दत्तक अभिभावक योजना के तहत इस वर्ष भी संस्था ने दो लड़कियों की 12वीं कक्षा तक की शिक्षा की जिम्मेदारी ली है। इस वर्ष छात्रा अनुष्का मीना बिरादार और माधुरी मल्लमा माली को शैक्षणिक सहायता के रूप में 10 हजार का चेक सौंपा गया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन रोहिदास एकाड व आभार प्रदर्शन दत्तात्रय भोसले ने किया।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *