×

सेवानिवृत्त प्राचार्य ज्ञानेश्वर खरात को ‘यशवंतराव चव्हाण वरिष्ठ नागरिक राज्यस्तरीय कृतज्ञता पुरस्कार’ घोषित

हड़पसर,अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
1 अक्टूबर को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर यशवंतराव चव्हाण केंद्र की ओर से श्री ज्ञानेश्वर खरात के नाम यशवंतराव चव्हाण वरिष्ठ नागरिक राज्यस्तरीय कृतज्ञता पुरस्कार की घोषणा की गई है।

अपने कार्य उपलब्धि से सेवानिवृत्त होने के बाद भी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य ज्ञानेश्वर खरात अपने अनुभव के बल पर समाजाभिमुख कार्य कर रहे हैं। इनमें सामाजिक, धार्मिक, साहित्य, कला, खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों में किया गया कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इसके साथ ही विकलांग लोग पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आंदोलनात्मक लड़ाई लड़ते हैं। इसके अलावा वे अंधविश्वास उन्मूलन, व्यसन मुक्ति, सर्वधर्म समभाव, समाज में एकता के लिए प्रात्यक्षिक के साथ प्रबोधन करके जनजागृति करते हैं।

उनके द्वारा जारी इन कार्यों के सम्मान में 6 अक्टूबर 2024 को चव्हाण सेंटर, जनरल जगन्नाथ भोसले मार्ग, नरीमन पॉइंट, मुंबई में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Spread the love

Post Comment