मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 मनाया

0
IMG-20241028-WA0451

मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 मनाया
पुणे मंडल, मध्य रेल की मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

पुणे मंडल, मध्य रेल की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इंदु दुबे ने 28.10.2024 को अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई, इसी प्रकार पुणे मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 का शुभारंभ हुआ।

IMG-20241028-WA0453-300x226 मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 मनाया

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को संगठन के लिए काम करने में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ और देश के नागरिक के रूप में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

मध्य रेल 28 अक्टूबर, 2024 से 3 नवंबर, 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है, जिसका विषय “राष्ट्र की समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा की संस्कृति है।

IMG-20241028-WA0452-300x226 मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 मनाया

श्री बृजेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी तथा समस्त शाखा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे सदैव निष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखेंगे तथा किसी भी भ्रष्ट आचरण का हिस्सा नहीं बनेंगे।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *