विक्रम विलासागर का उपाध्यक्ष पद पर चयन

विक्रम विलासागर का उपाध्यक्ष पद पर चयन

विक्रम विलासागर का उपाध्यक्ष पद पर चयन

विक्रम विलासागर का उपाध्यक्ष पद पर चयन

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
वरिष्ठ उद्यमी विक्रम श्रीपत विलासागर का इंडियन प्रिंटेड सर्किट बोर्ड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (आईपीसीए) के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन किया गया है। यह नियुक्ति दिल्ली में आयोजित आम सभा की बैठक में इंडियन प्रिंटेड सर्किट बोर्ड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष त्यागराजन ने की।

श्री विक्रम विलासागर पुणे शहर पद्मशाली समाज के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं, सामाजिक क्षेत्र में उनका बहुमूल्य योगदान है। वह पद्मशाली चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीसीसीआई) के कार्यकारी अध्यक्ष, साथ ही दक्षिणमुखी मारुति मंडल के पूर्व अध्यक्ष और सलाहकार हैं। उनके चयन से पुणे शहर में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग बधाइयां दे रहे हैं।

Spread the love

Post Comment