रेल सुरक्षा बल चिंचवड़ स्टाफ ने लोकल से गिरी महिला यात्री को प्राथमिक चिकित्सा के लिए मदद की
पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आज 20 जून 2024 को आरपीएफ जवान श्री सुधीर गिर्हे ने लोकल संख्या 01559 पुणे-लोनावला पर ड्यूटी करते समय देखा कि चिंचवड़ स्टेशन पर उतरते समय एक महिला यात्री गिर गई और उसे मामूली चोट लगी है।
श्री सुधीर गिर्हे ने अन्य महिला यात्रियों की मदद से तुरंत घायल यात्री को व्हील चेयर एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई।
महिला यात्री ने त्वरित की गई मदद के लिए रेल प्रशासन तथा आरपीएफ पुणे मंडल का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Post Comment