पुणे मंडल पर सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के लिए किया गया पेंशन अदालत का आयोजन
पुणे, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे मंडल की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे के मार्गदर्शन में दिनांक 18.06.2024 को मंडल पर सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के लिए पेंशन अदालत 2024/। का आयोजन किया गया।
पेंशन अदालत में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री एन के सजीव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल वित्त प्रबंधक श्री प्रशांत मिश्रा एवं अन्य अधिकारीगण, ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंन्स फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
पेंशन अदालत का आयोजन विभिन्न लंबित मुद्दों जैसे सेवानिवृत्ति निपटान बकाया, पेंशन वेतन आदि के समाधान के लिए किया गया जिसमें कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए तथा सभी आवेदनों का समाधान किया गया। भारतीय रेल अपने कर्मचारियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
अदालत के सफल आयोजन में कार्मिक एवं लेखा विभाग के कर्मचारियों की भूमिका महत्व पूर्ण रही।
बैठक का सूत्र-संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी श्री जितेन्द सिंह मीणा ने किया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
Post Comment