June 19, 2025

136 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) (इको) महार भर्ती मेले में भाग लेने हेतु अपील

0
Hadapsar Express Logo

पुणे, जून (जिमाका)
मराठवाड़ा पर्यावरण बटालियन के अंतर्गत आनेवाली 136 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) (इको) महार में सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों, पूर्व महिला कर्मचारियों, राज्य वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 53 पद भरे जाने हैं और संबंधितों से भर्ती रैली में भाग लेने के लिए अपील की गई है।

संभाजीनगर मिलिट्री कैंट (सर्वत्र स्टेडियम) में 23 से 28 सितंबर के दौरान भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। 136 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको महार बटालियन में सोल्जर जीडी (जनरल ड्यूटी) के 42 पद (महाराष्ट्र राज्य निवासी), क्लर्क जीडी (जनरल ड्यूटी) 6, हाउस कीपर, लोहार, मेस कीपर, कारीगर (लकड़ी-मजदूर), स्टेवार्ड (कारभारी) प्रत्येक एक (पूरे भारत के निवासी) ऐसे कुल 53 पद रैली के माध्यम से भरे जाने हैं। इस बटालियन में भर्ती होनेवाले उम्मीदवारों को वृक्षारोपण गतिविधियों में मराठवाड़ा विभाग के साथ-साथ पूरे देश में कर्तव्य निभाना पड़ेगा।

पात्रता/सेवा की शर्तें निम्नलिखित हैं-
भूतपूर्व सैनिक, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग और राज्य वन विभाग की पूर्व महिला कर्मचारियों (समय पूर्व सेवानिवृत्त सहित) के लिए कोई न्यूनतम आयु की शर्त ही नहीं है। तथापि रैली में भाग लेते समय सेवानिवृत्ति के 5 साल के भीतर होनी चाहिए। न्यूनतम सेवा 20 वर्ष होनी चाहिए। भूतपूर्व सैनिक (अन्य रैंक) 50 वर्ष की आयु तक भर्ती के लिए पात्र होंगे। भूतपूर्व सैनिक पेंशन धारक होने चाहिए। उम्मीदवारों की चिकित्सा श्रेणी 1 होनी चाहिए। सेवानिवृत्ति के समय पूर्व सैनिकों को सराहनीय एवं बहुत अच्छे चरित्र का होना चाहिए। पुलिस मामले में कोई अपराध दर्ज नहीं होना चाहिए।
भर्ती होनेवाले कर्मचारियों को पेंशन और उपदान नहीं मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सीय परीक्षण से गुजरना होगा। उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण नियमानुसार किया जायेगा। भर्ती मेले के दौरान उम्मीदवारों को हुई किसी भी दुर्घटना, चोट के लिए भर्ती प्राधिकारी जिम्मेदार नहीं होंगे। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर किया जाएगा। भूतपूर्व सैनिक पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), डिस्चार्ज बुक, हाल ही के पास पोर्ट आकार के आठ रंगीन फोटोग्राफ, शिक्षा का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रति आदि दस्तावेज उम्मीदवारों को साथ लाना आवश्यक होगा।

इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9168168136 पर संपर्क करके अवसर का लाभ उठाएं। यह अपील 136 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) (इको) महार लेफ्टिनेंट कर्नल एम.एस. नेगी ने की।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *