June 15, 2025

समाजसेवक डब्लूसिंह टाक ने अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया

0
W Tak Program

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सामाजिक दायित्व निभा रहे युवा समाजसेवक तथा केंद्रीय रेलवे और दूरसंचार समिति भारत सरकार के पूर्व सदस्य डब्लूसिंह पंजाबसिंह टाक ने अपना जन्मदिन विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से पूरी सादगी से मनाते हुए एक आदर्श समाज के सामने रखा है। सही मायने में देखा जाए तो उन्होंने अपने जन्मदिन पर जो विधायक व सामाजिक पहल की है वो सराहनीय है, इसका अनुकरण सभी को करना चाहिए।

डब्लूसिंह टाक ने अपना जन्मदिन हड़पसर स्थित रिद्धि-सिद्धि वृद्धाश्रम में अनाज वितरण, घरटे प्रकल्प के बच्चों को स्कूल साहित्य वितरण व भोजन, रामटेकड़ी स्थित अंधशाला में अन्नदान और आरोग्य कोठी के सफाईकर्मियों को कपड़े वितरण करते हुए विधायक व सामाजिक गतिविधियों के साथ मनाया। इस अवसर पर यहां मारुति तुपे, सुनील बनकर, संजय हरपले, विजय भिंताडे, नितिन गावडे, संजय शिंदे, विशाल मिरेकर, राकेश वाघ, संदेश राऊत, हेमंत सिन्नरकर, राहुल सिंह, बब्बू बागवान व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सर्वधर्म सेवाभावी संस्था की ओर से किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डब्लूसिंह टाक मित्र परिवार की ओर से अथक परिश्रम किया गया।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *