01/07/2025

यूपीएससी परीक्षा में पुणे की सारथी संस्था के 20 छात्रों ने की सफलता हासिल

Sarathi Sanstha1

मुंबई, अप्रैल (महासंवाद)
केंद्रीय लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम हाल ही में घोषित किया गया है। पुणे में सारथी संस्था के माध्यम से साक्षात्कार के लिए प्रायोजित 45 छात्रों में से 20 छात्रों का चयन अंतिम मेरिट सूची में किया गया है, जिसमें 4 छात्राएं शामिल हैं। सारथी संस्था के प्रबंध निदेशक अशोक काकड़े ने कहा कि पुणे जिले से 6, नासिक जिले से 5, अहमदनगर जिले से 2 और कोल्हापुर, बुलढाणा, जलगांव, अकोला, वाशिम, हिंगोली और सतारा जिलों से एक-एक छात्र सफल हुए हैं।

सारथी संस्था ने नई दिल्ली और पुणे में प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी के लिए मराठा, कुनबी, कुनबी-मराठा, मराठा-कुनबी लक्षित समूहों के भावी छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया था। यूपीएससी साक्षात्कार की तैयारी के लिए 45 छात्रों के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था की गई और विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया गया।

छत्रपती शाहू महाराज संशोधन, प्रशिक्षण व मानव विकास संस्था (सारथी), पुणे एक संगठन है जो लक्षित समूहों मराठा, कुनबी, कुनबी-मराठा, मराठा-कुनबी के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास के लिए काम कर रहा है। सारथी संस्थान लक्षित समूह के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाकर विकास की मुख्यधारा में लाने का प्रयास करता है। सारथी के माध्यम से यूपीएससी के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले 20 छात्रों के नाम और रैंक संख्या इस प्रकार है-
122 विनय सुनील पाटील (नाशिक), 147 आशीष अशोक पाटिल (कोल्हापुर), 224 ठाकरे ऋषिकेश विजय (अकोला), 258 शामल कल्याणराव भगत (पुणे), 267 उन्हाले आशीष विद्याधर (बुलडाणा), 287 निरंजन महेंद्रसिंह जाधवराव (पुणे), 308 घोगरे हर्षल भगवान (पुणे), 359 शुभम भगवान थिटे (पुणे), 395 अंकित केशवराव जाधव (हिंगोली), 414 खिलारी मंगेश पराजी (अहमदनगर), 496 पाटिल लोकेश मनोहर (जळगाव), 531 मानसी नानाभाऊ साकोरे (पुणे), 604 आविष्कार विजय डेले (नाशिक), 610 केतन अशोक इंगोले (वाशिम), 622 देशमुख राजश्री शांताराम (अहमदनगर), 706 निकम सूरज प्रभाकर (नाशिक), 732 कुणाल संजय अहिरराव (नाशिक), 759 गौरी शंकर देवरे (पुणे), 837 शुभम उत्तमराव बारकाले (नाशिक), 976 श्रावण अमरसिंह देशमुख (सातारा), यह छात्र केंद्रीय लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए हैं।

पिछले तीन वर्षों में सारथी संस्था के माध्यम से 58 छात्र यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए हैं। इस वर्ष 20 छात्र सफल हुए हैं और अब तक कुल 78 छात्र सारथी संस्था के माध्यम से यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए हैं।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *