01/07/2025

पुणे और मिरज के बीच पहली बार 12 अतिरिक्त अनारक्षित डेमू आषाढ़ी स्पेशल

Demu Train

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल पुणे मंडल ने पहली बार पुणे-मिरज-पुणे के बीच 12 अतिरिक्त अनारक्षित डेमू आषाढ़ी स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार है :-

01147 अनारक्षित डेमू आषाढ़ी स्पेशल दिनांक 15.07.2024 से 20.07.2024 तक (6 ट्रिप) पुणे से 08.30 बजे रवाना होगी और उसी दिन 16.15 बजे मिरज पहुँचेगी।

01148 अनारक्षित डेमू आषाढ़ी स्पेशल दिनांक 15.07.2024 से 20.07.2024 तक (6 ट्रिप) 16.45 बजे मिरज से रवाना होगी और उसी दिन 23.55 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव : हड़पसर, दौंड, जेउर, कुर्डूवाड़ी, मोडलिम्ब, पंढरपुर, सांगोला, म्हसाबा डोंगरगांव, जत रोड, ढालगांव, कवठे महांकाल, सालग्रे और आराग।

संरचना : 10 कार डेमू
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *