01/07/2025

पुणे मंडल ने अप्रैल 2023 से अब तक 11 लेवल क्रॉसिंग गेट कर दिए बंद

Railway Gate1

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल ने अप्रैल 2023 से अब तक कई महत्वपूर्ण संरक्षा कार्य किए हैं। गाड़ियों के सुरक्षित परिचालन के लिए अन्य मदों के साथ रेलवे फाटकों को स्थाई रूप से बंद करना भी एक महत्वपूर्ण मद है।
पुणे मंडल पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी), रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) और सीमित ऊंचाई वाले सबवे (एलएचएस) के निर्माण के बाद रेलवे फाटकों को क्रमशः बंद किया जा रहा है। रेलवे फाटकों को बंद करने से गाड़ियों का बेहतर समयपालन बनाए रखने में मदद मिलती है और सुरक्षा बढ़ती है।
पुणे मंडल पर अप्रैल 2023 से अब तक 11 रेलवे फाटक गेट बंद किए हैं। विवरण इस प्रकार हैं।

(1) पुणे-मिरज के बीच रेलवे फाटक संख्या 8 दिनांक 03/1/2024 से बंद किया गया है।

(2) पुणे-मिरज के बीच रेलवे फाटक संख्या 117 दिनांक 02/1/2024 से बंद किया गया है।

(3) पुणे-मिरज के बीच रेलवे फाटक संख्या 108 और 81 तथा पुणे-दौंड के बीच संख्या 16 और मिरज-कोल्हापुर के बीच रेलवे गेट संख्या 20 दिसंबर 2023 से बंद किए गए हैं।

(4) पुणे-मिरज के बीच रेलवे फाटक संख्या 130 अक्टूबर 2023 से बंद किया गया है।

(5) पुणे-मिरज के बीच रेलवे फाटक संख्या लेवल 23 सितंबर 2023 से बंद किया गया है।

(6) पुणे-दौंड के बीच रेलवे फाटक संख्या 14 मई 2023 से बंद किया गया है।

(7) पुणे-मिरज के बीच रेलवे फाटक संख्या 28 और 70 अप्रैल 2023 में बंद किए गए हैं।
रेलवे बोर्ड द्वारा संचालित किए जाने वाले संरक्षा अभियानों, मुख्यालय द्वारा आकस्मिक जांच के अलावा मंडलीय संरक्षा ऑडिट के साथ इतर मंडलीय अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके अलावा, सुरक्षा सेमिनार/शिविर और संरक्षा बैठकें/परामर्श सत्र भी आयोजित किए जाते हैं, जिसमें कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया है।
पुणे मंडल द्वारा उठाए गए ये उपाय गाड़ियों के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने में काफी मददगार साबित हुए हैं।
यह प्रेस विज्ञप्ति मध्य रेल, जनसंपर्क विभाग, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *