01/07/2025

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के लिए डिजिटल शक्ति अभियान के अंतर्गत डिजिटल शक्ति केंद्र का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय महिला आयोग

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के लिए डिजिटल शक्ति अभियान के अंतर्गत डिजिटल शक्ति केंद्र का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज नई दिल्ली में महिलाओं के लिए डिजिटल शक्ति अभियान के अंतर्गत डिजिटल शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस केन्द्र का उद्देश्य साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

ChairpersonNCW@Noa-1-300x200 राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के लिए डिजिटल शक्ति अभियान के अंतर्गत डिजिटल शक्ति केंद्र का किया उद्घाटन

यह केंद्र शिकायतों को दर्ज करने और उनके निपटान में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। आयोग ने कहा है कि डिजिटल अपराधों में वृद्धि को देखते हुए यह पहल महिलाओं को डिजिटल दुनिया में महिला  खुद की सुरक्षा करने और सशक्त बनाने में मदद करेगी। यह केंद्र साइबर अपराध कि शिकायतों का समय पर और प्रभावी रूप से समाधान सुनिश्चित करेगा।

डिजिटल शक्ति केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष सुश्री रेखा शर्मा ने साइबर पीस फाउंडेशन के सहयोग से किया है। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सुश्री शर्मा  ने कहा कि भारत में साइबर अपराध के मामलों में वृद्धि हुई है। देश में वर्ष 2021 में 52 हज़ार 9 सौ 74 साइबर अपराध से जुडे मामले दर्ज किए गए थे, जो वर्ष 2022 में बढकर 65 हज़ार 8 सौ 93 हो गए।

तजा खबरे⬅️

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *